लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम
श्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के
रूप में बिहार के 11 करोड लोगों का सशक्तिकरण किया है। अब
राज्य के किसी भी नागरिक को किसी भी काम के लिए किसी के सामने
गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं। कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए
अलग से कोई कानून हो और वो भी इतना सशक्त, ऐसा केवल बिहार में
हुआ है। इस कानून के तहत मात्र एक वर्ष (2016-17) में 1 लाख 98 हजार
शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 1 लाख 75 हजार शिकायतों का पूर्ण निष्पादन
हुआ, जो कि अपने आप में असाधारण उपलब्धि है।