कृषि रोडमैप: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत
कृषि रोडमैप ने बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया आकार और आयाम दिया है। इसने किसानों के विकास की नई ईबारत लिखी है। आज बिहार देश की अगली हरित क्रांति की अगुआई को तैयार हो रहा है। 2017-22 के लिए तीसरे कृषि रोडमैप के शुभारंभ के मौके पर श्री नीतीश कुमार ने कहा - ‘बहुत जल्द देश की हर थाली में एक बिहारी व्यंजन होगा।’ यह दावा उस बिहार के मुख्यमंत्री ने किया, जहां 2005 में कृषि के लिए मात्र 20 करोड़ 43 लाख की योजना थी और आज उसी बिहार के पास कृषि के लिए 2640 करोड़ से ज्यादा का बजट है। यही नहीं, इस दौरान बिहार में कृषि के क्षेत्र में 20 हजार 5 सौ 25 करोड़ का निजी निवेश हुआ है , जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।